- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मलबा आने से एक तीर्थ यात्री की मौत।
रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन की खबर आ रही हैं।भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से एक तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य दो तीर्थयात्री घायल बताये जा रहे हैं।मलबें की चपेट में आने से अन्य यात्रियों के भी दबे होने की संभावना जताई जा रही हैं।घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ़ के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में भूस्खलन होने से तीन श्रद्धालु पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गये,जिसमें से एक श्रदालु की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं।मौके पर पहुँचे राहत बचाव दल की टीमो द्वारा घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया हैं।उधर मौके पर एसडीआरएफ़ और ज़िला प्रशासन की टीमो के द्वारा सर्च अभियान जारी हैं।
सोनप्रयाग मुनकटिया के बीच ममबा आने से कुछ यात्री दबे होने की सूचना –
घायल व्यक्तियों का विवरण⤵️
1- नाम – जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र
उम्र- 60 वर्ष।
निवासी- धनुवा नेपाल।
2- मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह
उम्र- 30 वर्ष।
निवासी – पश्चिम बंगाल।
3- छगन लाल पुत्र भक्तराम
उम्र – 45 वर्ष।
निवासी – जिला धार मध्यप्रदेश।
मृतक व्यक्ति का विवरण⤵️
1- नाम – गोपाल पुत्र भक्त राम
उम्र- 50 वर्ष।
निवासी- जोड़ा पोस्ट- राजोद
जिला – धार मध्यप्रदेश।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
