सयाना पौड़ी के शिक्षा अधिकारी बने
देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग में नौ अफसरों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी मिली है। इसमें अत्रेश सयाना को पौड़ी, हरक राम कोहली को अल्मोड़ा और कमला बड़वाल को टिहरी का मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया है। सीपी रतूड़ी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पदोन्नत हुए अफसरों की तैनाती को संस्तुति दे दी है।
उप निदेशक पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति के बाद संयुक्त निदेशक पद पर नई जिम्मेदारी दी है। जिलों में तैनात संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न रिक्त
चार खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों में नरेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिद्वार, अमित कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) हरिद्वार, हिमांशु नौगांई को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पिथौरागढ़, अंशुल बिष्ट को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पौड़ी का जिम्मा मिला।
पदों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अफसरों की पिछले दिनों शासन स्तर पर डीपीसी हुई थी।
पदोन्नति पाने वालों में अत्रेश सयाना को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी, आशुतोष भंडारी, नागेन्द्र बर्खाल को शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्राथमिक), कमला बड़वाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी, हरक राम कोहली को मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया
है। डायट गोपेश्वर के प्राचार्य आकाश श्रीवास्तव को मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली का अतिरिक्त प्रभार मिला है। डायट रुद्रप्रयाग से सीपी रतूड़ी को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव पद पर भेजा गया है। वहीं, पिथौरागढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक तरुण पंत को मुख्य शिक्षा अधिकारी और अमित कोठियाल को उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा 
