रुद्रपुर- उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से एक रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक मां पर अपनी नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप लगा है। यही नहीं पुलिस की जांच में कई गंभीर खुलासे हुए हैं। रुपयों के लालच में मां ने तीन बार अपनी बेटी की सौदा करके शादी कराई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित नाबालिक की मां और मौसी सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है, और मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी को किशोरी की मां ने किशोरी के घर से गायब होने की तहरीर देते हुए बताया कि उसकी रिश्ते की बहन और पड़ोस की एक महिला ने बेटी को घर में काम के लिए एक हफ्ते ले जाने की बात कही थी, लेकिन 24 दिन बीत जाने के बाद भी वह उसकी बेटी को घर वापस नहीं लाएं और ना ही बेटी से बात करवा रहे हैं। पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए जब किशोरी की तलाश की तो मुखबिर की सूचना पर किशोरी बिजनौर क्षेत्र से बरामद हुई। लेकिन जांच के सामने बड़े ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिस किशोरी की गुमशुदगी की बात कही जा रही थी पुलिस के अनुसार उसी किशोरी की मां ने उसकी मौसी और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर किया था जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार किशोरी से पूछताछ करने पर पता चला किशोरी की मां और मौसी सहित तीन अन्य महिलाओं ने मिलकर किशोरी की शादी करवाई। जिसके एवज में उन्होंने ₹80000 की बात की, जिसमें ₹50000 मां को मिल गए। लेकिन ₹30000 नहीं मिले, जिससे खफा होकर मां ने इस तरह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पुलिस रिपोर्ट में मां ने किशोरी को बालिग बताया जबकि छानबीन में किशोरी नाबालिक है। और यह भी पता चला है कि किशोरी की मां ने पिछले डेढ़ साल में पैसे के लालच में अपनी बेटी को यहां वहां ओने पौने दामों में कई लोगों को बेच चुकी है। जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। यह भी पता चला है कि किशोरी की मां व अन्य महिलाएं किशोरी की तीन बार शादी भी कर चुके हैं। जिनमें रुद्रपुर, रामपुर और बिजनौर का एक युवक शामिल था। फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

