देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान पहुंचे….जहां उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा।
इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री के लिए जन्मदिन का गीत गाया। बच्चों का प्यार और अपनापन देखकर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और सुविधाएं मिलें। सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने के इस पल को खास बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनका स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाए जाने का यह कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
