- नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से हुई मौत,तीन माह पहले हुई थी शादी।
मासी (अल्मोड़ा)। मासी में रामगंगा नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत हो गई है। दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले 5 मार्च को दिल्ली में हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनरें निवासी ममता (26) व अलीगढ़ निवासी रोहित दिल्ली में सर्विस करते हैं दोनों नोएडा में रहते हैं। इसी 5 मार्च को दोनों का विवाह दिल्ली में हुआ था। ममता शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपने मायके कनरें आई थी। दो दिन पहले घर के मंदिरों में पूजा करने के बाद इन्होंने मासी भूमियाँ मंदिर में पूजा की। बुधवार को ममता पति के साथ अपने ननिहाल भगौती गई थी और वहां से लौटने के बाद दोनों मासी में आईटीआई के निकट रामगंगा में नहाने लगे। बताया गया कि इस दौरान दोनों डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकाला। प्रभारी एसओ बृजमोहन भट्ट ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है व शवों का पंचनामा भर लिया गया है। रानीखेत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। जबकि महिला के मायके कनरें में घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके माता पिता सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
खतरे वाले स्थान पर बोर्ड लगाएगी पुलिस
मासी में बुधवार को जिस स्थान पर नव दंपत्ति की डूबने से मौत हुई है उससे नीचे की ओर कुछ दूरी पर पहले भी कुछ लोग डूबकर काल के गाल में समा चुके हैं। इसके बावजूद उस स्थान से आईटीआई तक के पूरे खतरनाक जॉन में अब तक किसी भी विभाग अथवा अन्य लोगों ने कोई ऐसा बोर्ड नही लगाया है जिससे नहाने वाले को उक्त खतरनाक स्थान के बारे में कोई पूर्व सूचना मिल सके।
इधर एसओ जसविंदर सिंह ने कहा कि यदि उस क्षेत्र में किसी भी स्तर से बोर्ड नही लग पाया है तो अब पुलिस उन दोनों स्थानों पर अपनी ओर से चेतावनी बोर्ड लगाएगी, तांकि भविष्य में फिर कोई भी व्यक्ति उस स्थान पर नहाकर अपनी जान को खतरे में न डाले।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास 
