पंतनगर। आखिरकार उत्तराखंड की हसीन वादियों से राजस्थान के पर्यटन स्थल से सीधा हवाई सेवा से आज उत्तराखंड जुड़ गया है केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का आज विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि इस हवाई सेवा से दोनों राज्यों के पर्यटन क्षेत्र का लोग आसानी से दीदार कर सकेंगे इस दौरान उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा तथा पहली फ्लाइट 22 यात्रियों के साथ आज जयपुर को रवाना हुई। इस तरह आज पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर की नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू हो गई। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा आगामी 26 मार्च से हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ और जयपुर इन दो बड़े महानगरों के लिए शुरू हो रही है। 26 मार्च को पंतनगर से अपराहन 12:15 पर जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो कि 1:40 पर पहुंचेगी। इसी प्रकार 26 मार्च को ही अपराहन 4:00 पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो साय 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

मात्र सवा घंटे में तय होगी दूरी ,3500 रुपये किराया
प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
