देहरादून- उत्तराखंड में अब सफर करना महंगा होने जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को महंगा का जोर का झटका बहुत ही धीरे से लगा है। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में कई शहरों के बीच सफर करने के लिए बस यात्रियों को अब अधिक रुपये चुकाने होंगे।
कई रूटों पर किराये की नई दरें 01 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।टोल टैक्स बढ़ने का असर किराये पर भी पड़ेगा। किराये में पांच से 12 रुपये की तक बढ़ोतरी हो सकती है। किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ेगा, जिन पर टोल प्लाजा लगे हैं। बाकी रूटों पर किराया यथावत रहेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा है। इसमें 90 फीसदी बसें ऐसी हैं, जो रोज टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर दी है। टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होनी हैं।इसका सीधा असर पर रोडवेज बस किराये पर भी पड़ेगा। दिल्ली के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर तीन टोल प्लाजा हैं। इसके अलावा कुमाऊं रूट पर भी टोल प्लाजा हैं।
हरिद्वार-ऋषिकेश का किराया भी बढ़ेगा: देहरादून से
हरिद्वार-ऋषिकेश के साथ ही पहाड़ों में जाने वाली रोडवेज की दैनिक बस सेवाओं का किराया भी बढ़ेगा।सभी बसें लच्छीवाला टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं। नई टैक्स दरों के मुताबिक, एक अप्रैल से इस प्लाजा पर टोल टैक्स में साढ़े छह फीसदी तक का इजाफा होगा। रोडवेज बसों को अभी तक 165 रुपये टैक्स देना पड़ता था, जो अब 170 रुपये हो जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
