डम्फर की चपेट में आने से युवती की हुई मौत,पुलिस ने डम्फर चालक को किया गिरफ्तार।
जोतिर्मठ (चमोली)- जोशीमठ से करीब 12 किलोमीटर पहले गुलाबकोटी में एक डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई.दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है.वहीं स्कूटी में सवार मृतका के पति पर हल्की चोटें आई हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब 5:30 बजे बद्रीनाथ हाईवे पर गुलाबकोटी में रविग्राम जोशीमठ के सुधीर बिष्ट अपनी पत्नी ललिता उम्र 28 वर्ष के साथ जो सीमेंट की तरफ जा रहे थे,गुलाब कोटी में आगे से जा रहे डंपर को ओवरटेक करते वक्त स्कूटी सवार ललिता अचानक डंपर के नीचे आ गई. डंपर ललिता को घसीटते हुए काफी आगे चला गया,जिससे वहीं पर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएससी जोतिर्मठ भिजवा दिया है. वही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जा रही है.दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रि भी मौके पर जमा हो गये.वहीं जोशीमठ थाना पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
