देहरादून: देहरादून जनपद के कालसी क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। टौंस नदी में चार दिन पहले बह गई युवती शबीना का शव आज ईछाड़ी डैम के जलाशय से बरामद किया गया। युवती की पहचान उत्तरकाशी जिले के भखवाड़ गांव निवासी यासीन की बेटी के रूप में हुई है।
शनिवार सुबह ईछाड़ी डैम में कार्यरत कर्मचारी हिमांशु रावत को जलाशय में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना कालसी को दी। मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और SDRF की टीम को भी बुलाया गया।
SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शबीना के रूप में की। पिता यासीन ने बताया कि चार दिन पहले शबीना टौंस नदी पार कर रही थी। वह नदी में लगे तार का सहारा लेकर दूसरी ओर जा रही थी…लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बह गई।
पिछले चार दिनों से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। आज उसका शव ईछाड़ी डैम में मिला…जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को विकासनगर स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
