हरिद्वार: हरिद्वार के अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-34 में एक बड़ा हादसा टल गया जब वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी स्कूल की इमारत लगातार हो रही बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई।
स्कूल भवन के गिरने के समय कोई जनहानि नहीं हुई…क्योंकि समय रहते प्रशासन ने पहले ही करीब 120 बच्चों को एक अन्य सुरक्षित इमारत में स्थानांतरित कर दिया था। यदि यह कदम समय पर नहीं उठाया गया होता तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
स्कूल का स्टोर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमें शिक्षण सामग्री और अन्य आवश्यक सामान रखा गया था। अधिकारियों का मानना है कि यदि यह हादसा स्कूल समय में हुआ होता, तो नुकसान की भयावहता और बढ़ सकती थी।
प्रशासनिक टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। बिल्डिंग गिरने की पूरी जांच शुरू कर दी गई है…और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर जिले के अन्य स्कूल भवनों की स्थिति का मूल्यांकन करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि बिल्डिंग की हालत लंबे समय से खराब थी…लेकिन मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। इस घटना ने शिक्षा संस्थानों की आधारभूत संरचनाओं की अनदेखी को उजागर कर दिया है।
हालांकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तत्परता से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है…लेकिन साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिले के सभी स्कूलों की बिल्डिंगों का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और जिन इमारतों की हालत खराब है उनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
