Mussoorie

उत्तराखंड: मसूरी में पहाड़ दरके, सड़कें टूटीं, स्कूटी खाई में गिरी..पढ़ें पूरी ख़बर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मसूरी: बीती रात मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश ने इस हसीन हिल स्टेशन को एक डरावने मंजर में बदल दिया। जो मसूरी कभी टूरिस्ट की चहलकदमी से गुलजार रहती थी वहां अब कीचड़, मलबा और टूटी सड़कें पसरी हैं। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बारिश इतनी तीव्र थी कि सुमित्रा भवन, इंदिरा कॉलोनी, जबरखेत और बरलोगंज के मैरीविल एस्टेट जैसे इलाके सीधे भूस्खलन की चपेट में आ गए। बाटाघाट में जमीन खिसकी तो बरलोगंज में तो पूरी सड़क ही बह गई। आने-जाने के रास्ते ऐसे बंद हुए हैं कि लोग अब अपने घरों तक लौटने की उम्मीद भी खोते दिखे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक

मसूरी-देहरादून मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिरे पड़े हैं। यातायात पूरी तरह ठप है। न गाड़ी चल पा रही है न पैदल रास्ता सुरक्षित है। सबसे दिल दहला देने वाला हादसा सिया गाँव के पास हुआ, जहां मसूरी-कैम्पटी रोड पर अचानक सड़क धंसी और एक स्कूटी फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। सौभाग्य से कोई बड़ी जानमाल की हानि नहीं हुई…लेकिन यह घटना इस बात की चेतावनी है कि हालात कितने गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा

एक और स्कूटी बरलोगंज में मलबे के साथ खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फौरन मसूरी उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है…लेकिन परिवार वालों और स्थानीयों की सांसें अभी भी अटकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

हालात की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम मसूरी आईएएस राहुल आनंद खुद मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाल ली। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हैं। संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। पुलिस, PWD और NHAI की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें