- Weather Update:- उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार,अलर्ट जारी।
उत्तराखंड (देहरादून)-।उत्तराखंड में आज कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से ही इस बार मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा हो रही है।
आगामी 18 सितंबर तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं टिहरी जनपद में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं देहरादून में शुक्रवार शाम से ही लगातार तेज दौर की बारिश हो रही है। पिछली कई दिनों से मौसम साफ होने और चटख धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार से हो रही झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है।

रिवर राफ्टिंग पर फैसला नहीं⤵️
बारिश के कारण कई जगहों पर जल भराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं गंगा का जलस्तर बड़े होने के कारण रिवर राफ्टिंग पर फैसला नहीं लिया जा सका है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 338.16 मीटर है। जलस्तर 337.50 मीटर पर आने के बाद तकनीकी समिति निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही राफ्टिंग शुरू किए जाने पर फैसला लिया जा सकेगा।
यमुनोत्री धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण⤵️
दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कें टूटने, भूस्खलन होने से पिछले दिनों चार धाम यात्रा बाधित हो गई थी। इसका सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर पड़ा।
5 अगस्त को धराली में आई आपदा के बाद से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा बंद थी तो वहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा भी 1 से 5 सितंबर तक स्थगित रखी गई थी। अब यात्रा सुचारू हो गई है, जिसके चलते यमुनोत्री धाम के लिए भी ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
