कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में देर रात एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब आठ बजे की है। रिया (4) पुत्री जितेंद्र रावत रोज़ की तरह शाम के समय घर के आंगन में थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया और बच्ची को उठाकर जंगल की ओर ले गया।
हमले के तुरंत बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग एकत्रित हुए और बच्ची की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद रिया का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
