उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (UTET I&II) 2025 परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश-पत्र सम्बन्धी सूचना
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल के पत्रांक उ०वि०शि०प०/यू०टी०ई०टी०-2025 विज्ञप्ति 01/111-114/2025-26 दिनांक 09 जुलाई 2025 के क्रम में निर्धारित तिथि तक आवेदन (शुल्क भुगतान सहित) करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (UTET I&II) 2025 दिनांक 27 सितम्बर 2025 को आयोजित की जायेगी। यू०टी०ई०टी० प्रथम की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:30 तक तथा यू०टी०ई०टी० द्वितीय की परीक्षा अपराहन 2:00 बजे से 4:30 बजे तक सम्पन्न होगी। समस्त अर्ह (शुल्क भुगतान सहित) अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परिषद् की वेबसाइट www.ukutet.com एवं www.ubsc.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM/UTET आइकन पर अपलोड किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर (पंजीकरण) एवं पासवर्ड अथवा नाम व जन्मतिथि (जैसा आवेदन पत्र में अंकित किया गया है) अंकित कर दिनांक 13 सितम्बर 2025 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यदि किसी अभ्यर्थी का परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा हो और उसके द्वारा विधिवत ऑनलाइन आवेदन किया गया हो तो वह दिनांक 25 व 26 सितम्बर 2025 को कार्यालय समय में अपने द्वारा परीक्षा हेतु चयनित प्रथम परीक्षा शहर में बने नोडल परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन पत्र में अपलोड किये गये फोटो के समान) एवं फोटो पहचान पत्र (जैसा कि आवेदन पत्र में अंकित किया गया है) की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। परीक्षा शहरवार नोडल परीक्षा केन्द्रों की सूची परिषद् की उक्त्त वेबसाइट पर उपलब्ध है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
