रुड़की में नाबालिग का अपहरण, पिता के सामने ही बेटी को उठा ले गये ‘बदमाश,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।
रुड़की (हरिद्वार)- हरिद्वार जिले के रुड़की में नाबालिग बेटी काे पिता के सामने ही तीन युवकों ने अगवा कर लिया। पिता ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया लेकिन आरोपी उसकी बेटी को लेकर फरार हो गए। पिता ने इस मामले में सुहेल, साकिब और सलमान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गुरुवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर सुहेल, साकिब और सलमान नामक युवक बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे. तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन सुहेल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया घटना की जानकारी पुलिस को भी दी थी। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी के साथ पुलिस कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी खंगाल रही है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नाबालिग की तलाश के लिए कुछ नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज 


