देहरादून : उत्तराखंड की धरती से निकलकर अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर Jubin Nautiyal ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देकर चौंका दिया है। खबर है कि जुबिन नौटियाल ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां आजकल बॉलीवुड में शादियां भव्य और लाइमलाइट से भरपूर होती हैं…वहीं जुबिन ने अपने इस खास दिन को बेहद सादगी और निजी अंदाज में मनाया। बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। फैंस जहां एक तरफ उन्हें बधाइयां दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
कौन है जुबिन नौटियाल की पत्नी?
जुबिन की शादी की खबर जितनी तेजी से वायरल हुई उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है। हालांकि अब तक उनकी पत्नी का नाम या अन्य कोई पर्सनल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि जुबिन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने इस रिश्ते को भी काफी समय तक निजी रखा। इसी साल वैलेंटाइन डे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास झलक साझा की थी, जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
करियर के पीक पर लिया बड़ा फैसला
जुबिन नौटियाल का करियर इस वक्त अपने शिखर पर है। ‘रातां लम्बियां’, ‘लुट गए’ और ‘तुम ही आना’ जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स की कतार में खड़ा कर दिया है। 200 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुके जुबिन ने साल 2011 में रियलिटी शो X फैक्टर इंडिया से पहचान बनाई थी।
फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले जुबिन ने इसके बाद लगातार सफलता हासिल की। अब जब उन्होंने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है, फैंस को उम्मीद है कि उनके आने वाले गाने पहले से भी ज्यादा दिल को छूने वाले होंगे।
फिलहाल हर किसी की नजर उनकी शादी की तस्वीरों पर टिकी है, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
