गीता गंगाजल और हनुमान चालीसा लेकर घर-घर जाएंगे हरीश पनेरु
हल्द्वानी : प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु नशे के खिलाफ भीमताल विधानसभा में नया और अनोखा अभियान चलाने जा रहे हैं शुक्रवार को उन्होंने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए यह जानकारी दी की भीमताल विधानसभा में चारों तरफ नसे और अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नशे का और शराब का प्रयोग कर चुनाव लड़ा जाता है। इसलिए इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में वह भीमताल विधानसभा में नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने और बिना नशे के विधानसभा चुनाव किए जाने को लेकर अभियान शुरू कर रहे हैं।
हरीश पनेरु ने बताया कि वह भीमताल विधानसभा में हर घर में गंगाजल भागवत गीता और हनुमान चालीसा लेकर जाएंगे और लोगों से निवेदन करेंगे की शराब के इस्तेमाल का चुनाव में प्रयोग बंद करने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए क्योंकि शराब के सेवन से सैकड़ो घर बर्बाद हो गए हजारों लोग बीमार रहते हैं। यही नहीं हरीश पनेरु ने कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक प्रत्येक नेता को गंगाजल गीता और हनुमान चालीसा भेंट कर निवेदन करेंगे कि चुनाव से शराब वाली प्रथा को खत्म किया जाना चाहिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!
गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति
CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
उत्तराखंड : फार्मासिस्टों के आंदोलन से पहले सरकार हुई सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं 5 बड़ी मांगें
बिंदुखत्ता में 20वें दिन भी नहीं थमा आंदोलन, राजस्व ग्राम की मांग पर अब 27 सितंबर की बड़ी रैली की तैयारी!
उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा! 

