sarkari naukari

उत्तराखंड-(जॉब अलर्ट)- युवाओं के लिए अच्छी खबर 70 हजार पदों पर भर्ती करेगा कर्मचारी चयन आयोग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड- उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि कर्मचारी चयन आयोग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में परीक्षाओं के माध्यम से 70000 अतिरिक्त खाली पड़े पदों को भरेगा। कर्मचारी चयन आयोग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

भर्ती परीक्षाओं से संबंधित सूचना नियत समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आगे की अपडेट के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें। इसके अलावा पीआईबी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक घोषणा की इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2022 से पहले 42000 पदों पर भर्ती पूरी हो जाएगी। इसमें कहा गया है कि एसएससी ने यह भी योजना बनाई है कि आगामी परीक्षा के माध्यम से 67768 व्यक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें