उत्तराखंड: IPL-2021 जब उत्तराखंड में क्रिकेट की कोई सुविधा नहीं थी तो यहां के खिलाडिय़ों ने पलायन कर लिया। उनमें सबसे बड़ा नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी है। इसके बाद आये पिथौरागढ़ के उन्मुक्त चन्द्र ठाकुर। जिन्होंने अपने बल्ले का जौहर अंडर 19 में दिखाया। फिर देश में टी-20 की शुरूआत हुई। आईपीएल के पहले साल में पहला शतक लगाने वाला खिलाड़ी उत्तराखंड मूल का निकाला, वो थे भारतीय टीम के खिलाड़ी मनीष पाण्डेय। जिनका गांव बागेश्वर जिले में है। इसके बाद आये आईपीएल में रानीखेत के पवन नेगी। फिर आये रिषभ पंत उन्होंने अपनी कीपिंग और बल्ले से सबकों चौका दिया। इसके बाद कई नये नाम जुड़े जिसमें अनुज रावत, आर्यन जुयाल और बागेश्वर के एक्सप्रेस कमलेश नगरकोटी के नाम शामिल है।
इंडियन प्रीमियर लीग IPL -2021 में कई सितारे उत्तराखंड से विश्व में धमक छोडऩे में कामयाब रहे। अभी फिलहाल कोरोना के चलते आईपीएल स्थगित हो चुका है। सभी खिलाड़ी अपने घरों को रवाना हो चुके है। इस बार आइपीएल आइपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स से उत्तराखंड के युवा तेज गेंदबाज अंकित मनोरी बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। पंजाब किंग्स के खेमे में रहते हुए उन्होंने नेट पर कप्तान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल को गेंदबाजी की। इन खिलाडिय़ों से अंकित को बहुत कुछ सीखने को मिला है। अंकित ने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ समय बिताकर बहुत कुछ सीखा।

देहरादून निवासी अंकित अभी घर नहीं पहुंच है। वही सभी टीमें अपने खिलाडिय़ों को सुरक्षित घर पहुंचाने में जुटी है। अंकित फिलहाल अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ अहमदाबाद में हैं। वह एक या दो दिन में घर पहुंच जाएंगे। इस बार आईपीएल में दिल्ली के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्तराखंड के रिषभ पंत ने सबको चौकाया है। बल्ले से ही नहीं बल्कि कप्तानी से भी। उत्तराखंड से एक से बढक़र एक खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में धमाल मचाने को तैयार है। देहादन के अंकित मनोरी के अलावा निखिल कोहली पंजाब किंग्स, आकाश मधवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दीक्षांशु नेगी मुंबई इंडियन के बतौर नेट गेंदबाज आइपीएल में शामिल हुए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा 
