Chamoli News: उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच चमोली जिले से दुखद खबर है। यहां ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया यहां तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। यह हादसा ऊखीमठ- चमोली नेशनल हाईवे में मंडल के पास हुआ। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे।
प्राप्त समाचार के मुताबिक तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपों ट्रैवलर केदारनाथ यात्रा से बद्रीनाथ की ओर आ रहा था। मंडल के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार लोगों की चीख पुकारें निकल पड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को किया रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे है। और सभी एक ही परिवार के हैं।
हादसे के बाद वाहन चालक खाई में लापता चल रहा है। फिलहाल रेसक्यू आपरेशन जारी है। खाई में चालक की तलाश जारी है। घायल यात्रियों की पहचान
नमन रस्तोगी (22 वर्ष), पुत्र संजय रस्तोगी, निवासी बदायूं यूपी ,अनुग्य रस्तोगी (29 वर्ष), पुत्री संजय रस्तोगी ,अन्नय रस्तोगी (17 वर्ष) पुत्र महेश रस्तोगी ,मौलिक रस्तोगी (16 वर्ष) पुत्र शैलेश रस्तोगी ,ध्रुव रस्तोगी (17 वर्ष) पुत्र विक्रांत रस्तोगी, मेरठ यूपी ,मिस्टी रस्तोगी (19 वर्ष), पुत्री विक्रांत रस्तोगी ,अभिषेक रस्तोगी, फर्रुखाबाद यूपी ,प्रखर रस्तोगी ,शैली रस्तोगी आदि शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
उत्तराखंड- (हादसा) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 10 यात्री थे सवार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
