- उत्तराखंड: एनआईटी के इन पदों पर होगी नए सिरे से भर्ती।
देहरादून– राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में 32 पदों पर नए सिरे से भर्ती की जाएगी। एनआईटी के अंतर्गत उप कुलसचिव, अधीक्षक, असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू की जाएगी। दरअसल उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वाल में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में करीब 32 पदों पर डेढ़ महीने पूर्व में हुई भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू को निरस्त कर दिया गया है। जबकि कुलसचिव पद पर चयनित हुए अभ्यार्थी ने अपनी जोइनिंग नहीं दी। जिसके चलते एनआईटी कुलसचिव सहित अन्य पदों पर निरस्त की गई भर्ती प्रक्रिया पर अब नए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
आपको बता दें एनआईटी में उप कुलसचिव सहित सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पदों के लिए डेढ़ महीने पहले भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति प्रक्रिया का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। हाईकोर्ट की रोक के बाद एनआईटी प्रशासन हरकत में आया है। एनआईटी प्रशासन की ओर से बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) की बैठक में डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति प्रक्रिया में हाईकोर्ट की रोक और पूरी भर्ती मामले को रखा गया। मामले की पूरी सुनवाई के बाद बीओजी ने बैठक में पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से नियुक्तियां करने के निर्देश जारी किए। साथ ही एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के निदेशक का कहना है कि एनआईटी में हाल ही में 32 पदों के लिए हुई नियुक्ति चयन प्रक्रिया को बीओजी के निर्णय के बाद निरस्त कर दिया गया है। अब इन पदों पर नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जून माह तक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न करने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलसचिव पद के लिए चयनित अभ्यर्थी द्वारा ज्वाइनिंग न लिए जाने के कारण इस पद के लिए भी दुबारा विज्ञप्ति जारी होगी। वहीं दूसरी ओर दिसंबर 2022 में कुलसचिव पद के लिए जारी विज्ञप्ति के आधार पर कुलसचिव पद के लिए इंटरव्यू आयोजित कर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई थी। इसके बावजूद भी कुल सचिव पद पर अंतिम चयन होने के बाद भी चयनित अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित समय पर जॉइनिंग नहीं दी गई। जिस कारण कुल सचिव पद के लिए भी नए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
