- शैमफोर्ड स्कूल में एनसीसी जूनियर डिवीजन/विंग के लिए भर्ती आयोजित
Haldwani News- शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में एनसीसी जूनियर डिवीजन/विंग सत्र 2023-24 के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस क्रम में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर्चिव थापा की अगुवाई में फिजिकल एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। उक्त परीक्षा का आयोजन हवलदार दुर्गा सिंह, हवलदार नरेंद्र सिंह एवं ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट पान सिंह के नेतृत्व में किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर बी एस मनराल (सेवानिवृत्त) ने सभी छात्रों को एनसीसी के नियम एवं फायदों बारे में को विस्तार से बताया और भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जूनियर डिवीजन के लिए 40 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय आदि ने स्क्रीनिंग मे सम्मिलित विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
