उत्तराखंड – यहां अस्पताल में बदमाश ने मूछों पर दिया ताव, वायरल फोटो के बाद ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई सस्पेंड
रुद्रपुर – छात्रसंघ चुनाव के दौरान दहशत फैलाने वाले बदमाश गगन रतनपुरिया की अस्पताल से वायरल हुई फोटो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल तस्वीर में गगन रतनपुरिया अस्पताल में भर्ती रहते हुए मूंछों पर ताव देता नजर आ रहा है। मामले की जांच के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तैनात एएसआई पंकज उप्रेती को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को छात्रसंघ नामांकन के दौरान कॉलेज गेट पर दो छात्र गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 15 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद 26 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि 27 सितंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान गगन के पैर में गोली लगी थी, जिसके चलते उसे पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसी दौरान उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच में फोटो की पुष्टि होने पर एसएसपी ने इसे ड्यूटी में लापरवाही माना और संबंधित एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। बीते दिन फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस भी चस्पा किया गया और जल्द सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
