हल्द्वानी (नैनीताल): धनतेरस और दीपावली केवल खरीदारी का त्यौहार नहीं बल्कि निवेश के लिहाज से भी खास अवसर बन चुके हैं। पिछले सात वर्षों में सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं…जमीन के सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी हुई है और सेंसेक्स ने लगातार नई ऊंचाइयां छुई हैं। इन तीनों निवेश विकल्पों ने निवेशकों की किस्मत बदल दी है। आइए जानते हैं इस शानदार निवेश कहानी को विस्तार से।
अक्टूबर 2018 में सोने की कीमत लगभग 37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी…जो अब बढ़कर 1,23,300 रुपये तक पहुंच गई है। सात वर्षों में सोने की कीमतों में 311 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। साल 2020 में जबरदस्त उछाल के बाद सोने के दाम में उतार-चढ़ाव रहे…लेकिन लंबी अवधि में कीमतों का ग्राफ ऊपर ही गया।
नैनीताल रोड की जमीन के सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी:
2018 में नैनीताल रोड के सर्किल रेट 22 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थे, जो अब बढ़कर 75 हजार से 1 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गए हैं। जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह मांग में इजाफा और बेहतर आर्थिक माहौल बताया जा रहा है।
सेंसेक्स ने सात साल में दोगुना वृद्धि की:
2018 में सेंसेक्स 38,989 अंक पर था, जो अब 81,790 अंक को पार कर चुका है। इस दौरान शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भी भारी लाभ मिला है।
सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल का कहना है कि सोना भावनात्मक जुड़ाव की वजह से भी लोगों की पहली पसंद है। भले ही मांग में कुछ कमी आई हो…लेकिन निवेश की दृष्टि से सोने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। जमीन की खरीद-बिक्री भी अच्छी बनी हुई है। शेयर बाजार विशेषज्ञ पंकज गुप्ता बताते हैं कि जमीन और सोना उपभोग की वस्तुएं हैं और मध्यम वर्ग के लिए ये निवेश महंगे पड़ सकते हैं। वहीं सेंसेक्स देश की आर्थिक स्थिति और खुशहाली का आईना है। जब देश तरक्की करता है तो सेंसेक्स में भी तेजी आती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
