दून सब्ज़ी मंडी में लगी भीषण आग,पटाखों की चिंगारी से लाखों का नुकसान।
देहरादून- दीपावली की खुशियों के बीच देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है। शहर की सबसे बड़ी और व्यस्त निरंजनपुर सब्जी मंडी में रविवार रात भीषण आग लग गई। हादसा करीब रात 9 बजे हुआ,जब लोग दीपोत्सव में डूबे हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मंडी में रखे फल-सब्जियां, कई दुकानों और स्टॉल्स का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि कुछ ही मिनटों में मंडी के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। मगर शुरुआती आंकलन के अनुसार, दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है,लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पास में चल रही आतिशबाज़ी की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा।निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे बड़ी फल-सब्ज़ी मंडी है, जहां रोजाना हजारों किसान और व्यापारी अपना माल बेचने आते हैं।
प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी से बचा जा सके। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की भीषण लपटें साफ़ देखी जा सकती हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद, 
