उत्तराखंड: यहां डिवाइडर से टकरा गया BYKE सवार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: बल्लूपुर से पोंटा साहिब तक बन रहे फोरलेन नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। बीती रात हसनपुर कल्याणपुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार युवक निर्माणाधीन मार्ग पर बने अस्थाई डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव मार्किंग न होने से अंधेरे में वह नजर नहीं आया और हादसा हो गया।

यह वही स्थान है जहां कुछ दिन पहले बोलेरो वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब लोग इन रास्तों से गुजर ही रहे हैं, तो कंपनी को सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता करने चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
Ad

पुलिस चौकी सभावाला की टीम मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि निर्माणाधीन मार्गों पर आवागमन से बचें।

हाईवे पर हो रहे हादसे दोहरी लापरवाही का नतीजा हैं एक ओर निर्माण कंपनी की सुरक्षा में चूक, तो दूसरी ओर आम जनता की नियमों की अनदेखी।
प्रशासन और हाईवे प्राधिकरण को चाहिए कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराए और बंद हाईवे पर आवागमन पर रोक लगाए, ताकि यह “नवनिर्माण नहीं, हादसों का सिलसिला” अब थमे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें