- भीषण सड़क हादसा- पिकप वाहन अनियंत्रित होकर गिरा गहरी खाई में,हादसे में 3 लोगों की मौत,चार स्कूली छात्र घायल।
कोटद्वार (पौड़ी)-पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार,पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
मृतकों के नाम⤵️
1- आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
2- मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट।
3- अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।
घायलों के नाम⤵️
1- सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
2- अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
3- आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
4- आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : मशाल लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, धामी बोले…अब चुप नहीं रहेगी नारी
हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनता से अपील,जमीन एवं संपत्ति की खरीद-बिक्री में बैंक के जरिए करे भुगतान…
नैनीताल : इस अधिकारी को लापरवाही पर कारण बताओं नोटिस
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर RTO द्वारा ताबड़तोड़ चैकिंग, हुई ये कार्रवाई
रामनगर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की मुलाकात, वन ग्रामों की रखी समस्या
उत्तराखंड : अब पाइप से घर-घर गैस, हल्द्वानी में PNG सेवा शुरू
उत्तराखंड: जनसुनवाई में आयुक्त का बड़ा एक्शन, मौके पर ही दिलाया न्याय
उत्तराखंड मे यहाँ तेज हवाओं में मकान पर गिरा पेड़
उत्तराखंड: महिलाओं के लिए 5 लाख करोड़ का बड़ा प्रावधान, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
उत्तराखंड : विधानसभा में गूंजा नारी शक्ति का मुद्दा, जानिए सीएम धामी ने क्या कहा ? 
