देहरादून: प्रदेश के करीब एक लाख 65 हजार कर्मचारियों को दीवाली से पहले ही बोनस मिल जाएगा। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को डीए का लाभ भी मिलने की उम्मीद है। सरकार ने कर्मचारियों की दीवाली को खुशगवार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार बोनस की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। जबकि डीए पर भी कार्यवाही अंतिम दौर में है। मालूम हो कि बोनस का लाभ 4800 रुपये ग्रेड-पे में आने वाले करीब सवा लाख कर्मचारियों को मिलेगा, जबकि डीए के दायरे में 1.65 लाख कर्मचारी आएंगे।
दीवाली बोनस को लेकर सीएम से की वार्ताः उत्तराखंड सचिवालय संघ ने 5400 तक ग्रेड-पे प्राप्त करने वाले अराजपत्रित कर्मचारियों को भी दीवाली बोनस का लाभ देने की मांग की। मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपते हुए दीवाली से पहले बोनस और वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया। सचिवालय संघ अध्यक्ष सुनील लखेड़ा और महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि 31 अक्तूबर को दीवाली अवकाश घोषित किया जाए। वेतन का भी दीवाली से पहले भुगतान हो।
- कर्मचारी संगठनों ने उठाई बोनस की मांग
देहरादून। कर्मचारी संगठनों ने दीवाली से पहले समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही वेतन के साथ बोनस की भी मांग उठाई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि इस बार दीवाली माह के आखिरी में है। ऐसे में कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। ताकि कर्मचारी इस सबसे बड़े पर्व को पूरे परिवार के साथ पूरी तैयारी के साथ मना सकें।
- 31 को घोषित हो सकता है सार्वजनिक अवकाश
देहरादून। 31 अक्तूबर को भी दीवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित हो सकता है। सचिवालय संघ की मांग पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने बताया कि सचिव सामान्य प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन ने 31 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की फाइल बढ़ा दी है। बुधवार को आदेश हो सकते हैं। एक नवंबर को दीवाली का अवकाश पहले से घोषित है। दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश रहने की संभावना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश 

