श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह तिथि उन सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगी…जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UET)-2026 में भाग लिया है और प्रवेश के लिए पात्र हैं। इच्छुक विद्यार्थी SAMARTH प्रवेश पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय के परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित कई पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। इनमें स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के अलावा बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी, एलएलएम और विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संस्थान और पाठ्यक्रम का चयन करना होगा।
विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। विद्यार्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर उपलब्ध “Account Verification Code” विकल्प के माध्यम से अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी का सत्यापन करना होगा। इसके बाद वे अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी को यूज़रनेम और UET-2026 रोल नंबर के साथ जन्म वर्ष को पासवर्ड बनाकर पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सही तरीके से दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें….ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
साथ ही विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और SAMARTH पोर्टल देखते रहें।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देना है….जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर सके थे। इससे अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
