अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में पांच शिक्षक घायल हो गए। चौखुटिया ब्लॉक के हाट धामदेवल से लौट रही शिक्षकों की कार उडलीखान के पास अनियंत्रित होकर करीब 16 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई हैं…जबकि चार अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल के शिक्षक नवल किशोर देवली, मोनिका आर्य, हेमलता नेगी, दीपचंद जोशी और बृजेश चंद्र सिंह स्कूल की छुट्टी के बाद निजी कार से चौखुटिया लौट रहे थे। रास्ते में उडलीखान गांव के पास एक मोड़ पर वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दो बार पलटने के बाद खाई में जाकर रुकी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला उप चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
डॉक्टरों ने चार शिक्षकों का उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया। वहीं शिक्षिका हेमलता नेगी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा होने के बावजूद सभी कार सवारों की जान बच गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
