हल्द्वानी : जिलाधिकारी की पहल पर भू-माफिया से मुक्त हुई 25 नाली भूमि।*
*ग्राम कौल, विकास खण्ड धारी निवासी भगतवी देवी को मिला न्याय, जिलाधिकारी का जताया आभार।*
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की संवदेनशील पहल और त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप विकास खण्ड धारी के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी पत्नी स्व0 दीवान राम की लगभग 25 नाली भूमि भूमाफिया के अतिक्रमण से कराई मुक्त।
भगवती देवी के पैत्रिक भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा लम्बे समय से अवैध कब्जा किया गया था। कई बार गुहार लगाने के बाद उन्हें न्याय नहीं मिला।
उन्होंने उक्त मामले की समस्या के बारे में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर राजस्व टीम को स्थल पर भेजकर जांच कराई। जांच में उक्त प्रकरण में सत्यता पाई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जा भगवती देवी को सौंपा।
*जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही की जायेगी ताकि आमजन को समय से न्याय मिल सके।*
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
