हरिद्वार– एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। आनन-फानन में हायर सेंटर रेफर करने पर महिला की मौत हो गई। अगले दिन उसके पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
मात्र 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की खुदकुशी के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। सोमवार को महिला के पति ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को मिली।
सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की थी, जबकि उसके पति पन्ना लाल ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी की खुदकुशी के कारण अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिजनों से पता चला है कि घर में किसी बात को लेकर क्लेश चल रही थी। उनकी दो बेटियां है। माता-पिता की मौत के बाद ोनों बेटियां अपनी सुधबुध खो बैठी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
