देहरादून: डीसीवी बैंक की क्रॉस रोड मॉल के पास स्थित शाखा में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बैंक को खाली करवाने लगी। पहले तो बैंक अफसरों को कुछ समझ में नहीं आया, वे अपने उच्चाधिकारियों से बात करने का हवाला देते रहे, लेकिन जब टीम ने कुर्की के आदेश दिखाए तो चंद मिनट में पूरा बैंक खाली हो गया और टीम ने शटर बंद कर शाखा सील कर दी।
पति की मौत के बाद से अमर भारती चंद्रबनी निवासी महिला लगातार बैंक के चक्कर काट रही थीं। बैंक लोन की किस्त नहीं चुकाने पर पेनाल्टी लगाता जा रहा था। शिवानी गुप्ता ने बताया कि लोन लेते वक्त ऋण की राशि का बैंक की ओर से ही बीमा करवाया गया था, लेकिन यह कंपनी भी बीमा की रकम से लोन चुकता करने में आनाकानी कर रही थी। इधर, बैंक की ओर से भी किसी तरह की पहल नहीं की गई। डीएम सविन बंसल ने मामले को जितनी गंभीरता से लिया, बैंक का रवैया उतना ही टालमटोल वाला रहा। ऐसे मेंबुधवार को राजस्व वसूली की प्रक्रिया पूरी करते हुए बैंक शाखा को सील किया गया।
राजस्व विभाग की ओर से बकाया वसूली के लिए जारी आरसी में बैंक प्रबंधक की गिरफ्तारी, बैंक शाखा की कुर्की और बैंक की चल संपत्तियों को नीलाम करने का भी प्रावधान है। ऐसे में राजस्व विभाग की टीम ने बैंक शाखा को कुर्क करते हुए सील कर दिया है। फिर भी यह रकम नहीं चुकाई जाती है तो बैंक की संपत्तियों को नीलाम करके यह रकम वसूली जाएगी।
डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर ने नौ जून को शिवानी गुप्ता की बैंक किस्त के हिसाब से 17 लाख 05 हजार रुपये की बकाया धनराशि वसूली की आरसी जारी की थी। इस रकम को भू-राजस्व के बकाया की भांति बैंक प्रबंधक को 16 जून तक चुकाना था, लेकिन बैंक प्रबंधक ने ऐसा नहीं किया।
- महिला एक साल से न्याय के लिए लिए भटक रही थी। बैंक नियम-कानून और नैतिकता पर नहीं चल रहा था। इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। क्योंकि मानवीय संवेदनाएं और उनके साथ धोखाधड़ी एवं आम नागरिकों के अधिकारों के हनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- सविन बंसल, डीएम, देहरादून

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मियों पर सुनवाई, कोर्ट में क्या चला पूरा मामला? जानिए
उत्तराखंड: यहाँ 90 लाख की हुई बड़ी चोरी, उद्योगपति का घर खंगाल गए चोर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खाने की शिकायत? तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
उत्तराखंड: सीएम धामी का निरीक्षण, बोले…काम चाहिए रिजल्ट के साथ, देरी नहीं चलेगी
उत्तराखंड: यहाँ ट्रक से भिड़ी कार, महिला की जान गई, सात लोग अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: पहाड़ भी तपे, मैदान भी झुलसे उत्तराखंड में गर्मी का डबल अटैक
उत्तराखंड: कमर्शियल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ग्रीन कार्ड ऑनलाइन शुरू
उत्तराखंड: वन योजनाओं पर कड़ा रुख, मुख्य सचिव बोले…रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिए
उत्तराखंड: हीट वेब को लेकर आए दिशा निर्देश
उत्तराखंड: कल खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी करेंगे पूजा-अर्चना 
