- परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 108 वाहनों के चालान तीन वाहन सीज
आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 108 वाहनों के चालान किये और एक ट्रक , पिकअप और ई रिक्शा वाहन को सीज किया। आज सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंदर संगवान के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल और परिवहन कर अधिकारी श्री नंदन प्रसाद के द्वारा नैनीताल भीमताल तथा श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी बाइक, ई रिक्शा, मैक्सी आदि वाहनों के टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, नो पार्किंग, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इसमें 30 ओवरस्पीड वाहनो एवं 20 टैक्सी बाइक के परमिट शर्तों के उल्लंघन के अभियोग के चालान भी सम्मिलित है।
चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार ,श्री गिरीश कांडपाल , श्री नंदन रावत, श्री चंदन सुपयाल, श्री अनिल कार्की, श्रीचंदन ढैला, श्री अरविंद हयांकि, श्री गोधन सिंह ,श्रीमहेंद्र कुमार, श्री मो०दानिश आदि सम्मिलित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी 
