पौड़ी: पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पयालगाँव के पास दर्दनाक हादसा,कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत
पौड़ी गढ़वाल के देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पयाल गांव की सीमा के अंतर्गत एक स्विफ्ट डिजायर कार (नं. UK14 TA 1585) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 6

मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (65 वर्ष), निवासी पयाल गांव, और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के कारणों की जांच जारी है, जबकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को कारण माना जा रहा है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी 
