Dehradun News: अक्सर आपने आम जनता से धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते है लेकिन राजधानी में एक दरोगा को ही धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। मकान बेचने का सौदा कर दंपती ने 1.11 लाख रुपये हड़प लिए। बताया जा रहा है कि दंपती ने सौदा 1.21 करोड़ रुपये में किया और एडवांस 1.11 लाख रुपये के चेक ले लिए। इधर दरोगा ने मकान खरीदने के लिए लोन का आवेदन कर दिया। तभी उसे जो बातें पता चली उसे सुन दरोगा की नींद उड़ गई। दंपती ने मकान का सौदा कई और लोगों से कर रूपये हड़ते है। जिसके बाद इस मामले में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पौड़ी में तैनात दरोगा अरविंद कुमार का परिवार बलवीर रोड पर रहता है। विगत फरवरी में बलवीर रोड स्थित एक मकान को खरीदने के लिए उनकी डील तृप्ति शर्मा और उनके पति अजय कुमार शर्मा निवासी बलवीर रोड से हुई। जिस पर दरोगा ने टोकन के रूप में चेक के जरिये 1.11 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। मकान के लिए दरोगा ने बैंक से लोन लेने की कार्यवाही भी शुरू कर दी।

आरोप है कि इस बीच दंपती ने मकान की रजिस्ट्री के नाम पर आनाकानी शुरू कर दी और उनके द्वारा दिये रूपये भी वापस नहीं किये। तब उन्हें पता लगा कि आरोपी दंपती ने ऐसा कई लोगों के साथ किया है। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराने के लिए वकील राहुल राजवंशी के जरिए कोर्ट में अपील कराई। सीजेएम लक्ष्मण सिंह ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश इंस्पेक्टर डालनवाला को दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 


