रुद्रपुर की युवती से दिल्ली के अमन कुरैशी ने हिंदू बनकर रचाई शादी
रुद्रपुर : लड़की का परिवार दिल्ली में जब लड़के को देखने गया था तो घर में मंदिर, रहन-सहन सहित पूरा माहौल हिंदुओं की तरह था। फिर सगाई और बरात में भी लोग पहाड़ी वेशभूषा में थे। शादी के अगले दिन स्वजन बेटी को लेने उसके ससुराल पहुंचे तो परिवार मुस्लिम निकला। दिल्ली के अमन कुरैशी ने अमन चौधरी बनकर उनकी बेटी से शादी रचा ली थी। अब वे लोग उसके मतांतरण की कोशिश कर रहे हैं। युवती के भाई की शिकायत पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भेजकर युवती को सकुशल बरामद करा लिया। आरोपित युवक व उसके स्वजन के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
आदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड नंबर 36 निवासी विनोद कोहली ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पहचान कुमौड़ पिथौरागढ़ निवासी संतोष कुमार से थी। संतोष ने बहन मेनका के लिए दिल्ली में अमन चौधरी नाम के लड़के का रिश्ता बताया। बताया था कि लड़का पहाड़ी मूल के कुमाऊंनी परिवार से है और दिल्ली में ही कारोबार करता है। इस पर उनका परिवार अमन को देखने उसके घर दिल्ली गया। वहां पर घर व परिवार का माहौल हिंदुओं जैसा ही दिखा। घर में छोटा सा एक मंदिर भी था। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से 13 अक्टूबर को रुद्रपुर सिटी क्लब में पहाड़ी रीति रिवाज से रिंग सेरेमनी की गई। लड़के के परिवार की महिलाओं ने भी पहाड़ी पहनावे के साथ शिरकत की। 10 दिसंबर को अमन की बरात आई और सभी बराती पहाड़ी वेशभूषा में ही आए थे। विवाह के फेरे समेत सभी रस्म हिंदू रीति-रिवाज से हुई। विवाह में 18 से 20 लाख रुपये का खर्च हुआ। सोने के आभूषण भी दिए गए। बरात विदाई के बाद अगले दिन वह अपने दो बहनोई व दो चचेरे भाई के साथ बहन के ससुराल गए, जहां पर पूरा माहौल ही बदला हुआ था। अधिकतर लोग मुस्लिम वेशभूषा में थे। रीति-रिवाज भी मुस्लिम विधि से होते दिखे। संदेह होने पर जानकारी ली तो पता चला कि अमन चौधरी वास्तव में अमन कुरैशी है। उसके पिता का नाम मुराजुद्दीन है।

उसके परिवार ने ने भी स्वीकार किया कि वे मुस्लिम समुदाय से हैं। उनका कहना था कि अब लड़की को मुस्लिम धर्म के अनुसार ही रहना पड़ेगा। आरोपितों ने जानबूझ कर उसकी बहन का मतांतरण करने का प्रयास किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
