उत्तराखंड की दो बेटियां टीम इंडिया में
देहरादून: उत्तराखंड की राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों टी-20 टीम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलेंगी। क्रिकेट एसोसिशन ऑफ उत्तराखंड ने दोनों खिलाड़ियों को 10- 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीसीसीआई के सचिव की ओर से शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से इंडियन महिला टीम वेस्टइंडीज के साथ वन डे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इसमें टी-20 स्काड में राघवी और नंदिनी का चयन हुआ है। वर्मा ने बताया कि नंदिनी और राघवी देहरादून की रहने वाली हैं। हाल ही में हुई चैलेंजर ट्रॉफी में दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वुमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भी नंदिनी और राघवी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग 
