उत्तराखंड:पति ने शक में पत्नी को उतार दिया मौत के घाट,पुलिस की पूछताछ में उगले राज
काशीपुर-पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा है. मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी थी घटना की बेटे ने तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं.मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर सीओ दीपक सिंह ने बताया कि बीते रोज पुलिस को मिली सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की एक महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. मौके पर उपस्थित उसके पुत्र द्वारा बताया गया कि उसके सौतेले पिता द्वारा चाकू मारकर मां की हत्या की गई है. बेटे ने बताया कि उसके पहले पिता की 8 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, उसके बाद मां ने ह्त्या आरोपी से कोर्ट मैरिज की थी.
महिला के बेटे द्वारा कोतवाली काशीपुर में सौतेले पिता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया. जिसके बाद शहर में नाकेबंदी की गई. आरोपी की तलाश आसपास के संदिग्ध स्थानों पर ढूंढने पर आरोपी पिता,को काशीपुर कलश मंडप को जाने वाली सड़क से रात में गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के संबंध में गिरफ्तार किया गया.
आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी. उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी और वह जल संस्थान में फिटर के पद पर था. उसे पत्नी पर शक था कि वह उसके अलावा अन्य लोगों के संपर्क में रहती है, केवल मेरी संपत्ति पर लालच रखती है. क्योंकि मुझे रिटायरमेंट पर अच्छा खासा पैसा मिला था और मैंने काफी संपत्ति जुटा ली थी. आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन झगड़ा करती रहती थी और ताने मारती थी. बीते दिन कहासुनी में उसने सब्जी काट रही पत्नी की चाकू छीनकर हत्या कर दी. जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 

