- देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर व उधम सिंह नगर के सीएमओ बदले
- 26 चिकित्साधिकारियों के तबादले, डॉ. मनोज शर्मा बने दून के सीएमओ
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में 26 चिकित्साधिकारियों का तबादला किया गया। देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर जिले के सीएमओ बदले गए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
प्रभारी सीएमओ ऊधमसिंह नगर डॉ. मनोज कुमार शर्मा को सीएमओ देहरादून तैनात किया गया। इसके अलावा प्रभारी सीएमओ बागेश्वर डॉ. कुमार आदित्य को बागेश्वर में नियमित सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त निदेशक डॉ. पारुल को पौड़ी, डॉ. केके अग्रवाल को ऊधमसिंह नगर को सीएमओ बनाया गया।
उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में तैनात डॉ. विनय कुमार त्यागी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह को एसीएमओ चंपावत बनाया गया। अपर निदेशक पद पदोन्नत डॉ. हरीश चंद्र गढ़ाकोटी को सीएमएस जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, डॉ. बिंदेश कुमार शुक्ला को अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. विजय सिंह को सीएमएस बेस अस्पताल कोटद्वार, डॉ. विजयेश भारद्वाज को सीएमएस जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी को सीएमएस पिथौरागढ़, डॉ. राजेश गुप्ता को प्रमुख परामर्शदाता मेला अस्पताल हरिद्वार, डा. संदीप निगम को प्रमुख परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा को सीएमएस रुद्रपुर, डॉ. मनीष दत्त को प्रमुख
परामर्शदाता रेडियोलॉजिस्ट हरिद्वार, डॉ. पंकज माथुर को प्रमुख परामर्शदाता निश्चेतक बाजपुर, डा. देवेंद्र कुमार चक्रपाणी को प्रधानाचार्य प्रशिक्षण केंद्र को नैनीताल बनाया गया।
संयुक्त निदेशक पद पदोन्नत डा. राजीव उपाध्याय को परामर्शदाता जिला अस्पताल बागेश्वरी, डॉ. मुकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, डॉ. अमित रौतेला को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश, डा. लोकेंद्र दत्त सेमवाल को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पौड़ी, डॉ. राम प्रकाश को प्रभारी सीएमओ रुद्रप्रयाग, डॉ. प्रताप सिंह को एसीएमओ पौड़ी, पौड़ी के सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार 
