देहरादून- (Weather Alert) उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार है। चटख धूप के बीच मैदानी इलाकों में लू बेहाल कर रही है। ज्यादातर इलाकों में पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि, 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। तब तक गर्मी का प्रकोप बरकरार है रह सकता है। प्रदेश में जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने के कारण तापमान शीर्ष पर पहुंच गया है।
दोपहर में चल रही लू से से मैदानी इलाकों में जीना मुहाल हो गया है। पर्वतीय इलाकों में भी चटख धूप पसीने छुटा रही है। सोमवार को भी दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानों में लू का असर बरकरार रह सकता। जबकि, चक्रवाती परिसंचरण के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण 10 जून से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।
अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों व मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं हीट वेव की स्थिति रह सकती है। मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या उससे अधिक व पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री से अधिक तापमान पहुंचने पर हीट वेव की घोषणा की जाती है। हीट वेव में शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला 

