- फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र पर सहायक अध्यापक बर्खास्त
रुद्रपुर। एक सहायक अध्यापक के बीटीसी प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर तीसरी बार सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। लोक सेवा अभिकरण के आदेश पर दोबारा हुई जांच में अध्यापक के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। सुनवाई में अपना पक्ष नहीं रखने पर डीईओ बेसिक ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया।
शिक्षा विभाग के अनुसार गदरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझराशीला में तैनात सहायक अध्यापक बलबीर सिंह का बीटीसी प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत पर विभाग ने जांच कराई थी। जांच में प्रामणपत्र फर्जी पाए जाने पर वर्ष 2016 में बलबीर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
बलबीर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने बलबीर को निलंबन पर रखते हुए वर्ष 2019 में फिर जांच के आदेश दिए थे। वर्ष 2020 में बलबीर पर आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त कर दिया गया था। फैसले के खिलाफ बलबीर सिंह ने लोक सेवा अधिकरण खंडपीठ नैनीताल में याचिका प्रस्तुत की थी।
खंडपीठ ने वर्ष अगस्त 2022 में जांच प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। डीईओ बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में बलबीर सिंह के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
