उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की सैर करने आने वाले पर्यटकों के लिए अब और भी आकर्षक ऑफर हैं यह ऑफर इस बार होटल इंडस्ट्री या पर्यटन स्थल से जुड़े कारोबारियों के नहीं बल्कि सीधे सरकार के ऑफर है अब सरकार उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन प्रोत्साहन कूपन योजना शुरू करने जा रही है और इस योजना को कैबिनेट से हरी झंडी भी मिल चुकी है यदि आप उत्तराखंड की खूबसूरत और शानदार वादियों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो सरकार ने आपके लिए 25 फ़ीसदी डिस्काउंट कूपन देने का निर्णय लिया है।
हल्द्वानी- प्लाज्मा डोनेट करने वालों का किया जाएगा सम्मान : DM
सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पर्यटन प्रोत्साहन कूपन योजना के तहत राज्य के होटल और होमस्टे में 3 दिन तक ठहरने की बुकिंग करने पर सरकार की ओर से 25% या अधिकतम ₹1000 की छूट का कूपन पर्यटकों को दिया जाएगा और उस कूपन पर होटल और होमस्टे मैं कमरे के बिल पर छूट मिलेगी सरकार की यह योजना उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने और पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
यही नहीं सरकार ने कॉर्बेट नेशनल पार्क में कोरोना के दौरान की गई बुकिंग के रुपए वापस करने करने की बात कही है उस वक्त जो बुकिंग करा कर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क नहीं आए थे उन पर्यटकों के लिए यह राहत भरी खबर है। इसके अलावा उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को इस योजना के लाभ के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पर्यटक श्रेणी में पंजीकरण कराना होगा और पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से 3 दिन उत्तराखंड के होटल व होमस्टे पर ठहरने पर 25% यानी अधिकतम ₹1000 की छूट के कूपन जारी किया जाएगा योजना का लाभ केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगा कूपन के माध्यम से गढ़वाल मंडल पर्यटन विकास निगम और कुमाऊ मंडल पर्यटन विकास निगम के साथ ही निजी होटल होमस्टे के कमरे के बिल में छूट प्रदान की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट! 92% काम पूरा, चुनाव आयोग ने दिए नए निर्देश
चंपावत को CM धामी का बड़ा तोहफा! अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हल्द्वानी
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR में घोर लापरवाही पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड: यहां डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) एक ही दिन शेष, विभागों में बड़े पैमाने पर होंगे तबादले
उत्तराखंड: यहां गाड़ी में गिरा विशालकाय पत्थर, एक की मौत दो घायल
नैनीताल : मोहर्रम जुलूस में नियम तोड़ना पड़ा भारी, आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव,कई गाड़ियां चपेट में लोग घायल.
लालकुआं : बिजली के तीन बिल रद्द, उपभोक्ता को 30 हजार के मुआवजे के आदेश 
