अल्मोड़ा- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज निर्माणाधीन नवीन कलैक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी लाये साथ की कार्यों में गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कलैक्ट्रेट को जाने वाले मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने पूरे निर्माणाधीन कलैक्ट्रेट का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों पर संतोष जताते हुए निर्माण कार्यों की सराहना की। निर्माणाधीन कलैक्ट्रेट में भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आन्तरिक कक्षों में मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज से रिकार्ड रूम की स्थानान्तरण की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने निर्देश दिये कि रिकार्ड को एक क्रम में रैक में रखा जाय। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कार्य अवशेष रह गये है उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सैक्शन का कार्य पूर्ण हो जाता है उन्हें धीरे-धीरे स्थानान्तरण कर दिया जायेगा। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय, कोषागार आदि कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सके सम्पूर्ण कलैक्ट्रेट को जल्दी से जल्दी यहाॅ पर स्थानान्तरित करने के प्रयास किये जा रहे है।
इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, यूटीडीबी की स्वाति राय, शीला तिवारी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
