उत्तराखंड : यहाँ टावर पर चढ़कर युवक ने खोला मंडी का मामला! अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस मौके पर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मंडी परिसर की बिल्डिंग पर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने अपनी मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उससे लगातार बातचीत शुरू की।

जानकारी के अनुसार हरीश पांडे नाम का युवक सोमवार सुबह करीब 9 बजे मंडी समिति परिसर पहुंचा था। कुछ देर बाद वह बिल्डिंग पर लगे टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मंडी समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा...अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं

टावर पर चढ़े युवक ने बातचीत के दौरान मंडी समिति की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि वह लंबे समय से मंडी परिसर में काम कर रहा है…लेकिन अधिक किराये की वजह से कारोबार चलाने में परेशानी हो रही है।

युवक ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर में अधिक किराया वसूला जा रहा है। इसके अलावा उसने लाइसेंस बनवाने के नाम पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया।

युवक का कहना है कि मंडी समिति की कथित अनियमितताओं और अपनी समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए उसने यह कदम उठाया।

हालांकि युवक की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

मामले में पार्षद रामकुमार संगर ने भी मंडी समिति की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने युवक की ओर से लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि छोटे और गरीब कारोबारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतें किए जाने के बावजूद कई मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कुछ अधिकारियों के लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहने पर भी सवाल उठाए।

वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति के सहायक चंद्रशेखर ने युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों की जानकारी जुटाए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि युवक की ओर से अपनी मांगों को लेकर मंडी समिति को पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि युवक मंडी समिति परिसर का पंजीकृत व्यापारी नहीं है और न ही वह वहां पल्लेदार के रूप में पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती

सहायक चंद्रशेखर के मुताबिक युवक लगातार मोबाइल पर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। उन्होंने संभावना जताई कि युवक किसी के कहने या बहकावे में आकर टावर पर चढ़ा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और युवक से लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया। घटना के चलते मंडी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

युवक की ओर से लगाए गए आरोपों और मंडी समिति के पक्ष के बीच वास्तविक स्थिति क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें