चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा के दौरान अब तक 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या करीब 46 लाख थी।

बद्रीनाथ धाम में अब तक 18.10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं गंगोत्री धाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 8.41 लाख तक पहुंची है। यमुनोत्री धाम में भी 7.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। केदारनाथ धाम में अब तक 15.57 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं।

यात्रा अवधि में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है। सरकार के अनुसार यात्रा के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धामों की ओर पहुंच रहे हैं।

हेमकुंड साहिब में भी बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में भी इस बार श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या दर्ज की गई है। अब तक 3 लाख 52 हजार 765 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या इस स्तर तक पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

राज्य और जिला स्तर के अधिकारी यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण सफल रहा है और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं तथा संबंधित जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें