हल्द्वानी। गंगोत्री वेंकट हॉल में रिदम हाउस डांस स्टूडियो की ओर से हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों के प्रतिभागियों ने डांस का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में डिंपल, सुपर मॉम वर्ग में सीमा मेहरा, सीनियर वर्ग में अमन राय और ग्रुप वर्ग में एक्स डांस क्रू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
आयोजकों के अनुसार जूनियर वर्ग में दिवीशा टम्टा दूसरे और अवनि तीसरे स्थान पर रहीं। सुपर मॉम वर्ग में सीता ने दूसरा और पूर्णिमा सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं सीनियर वर्ग में रायचू दूसरे और हरदेव दास तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप वर्ग में हॉप्पर्स क्वीन ने दूसरा और फ्यूजन डांस स्टूडियो, पंतनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रिदम हाउस डांस स्टूडियो की निदेशक स्वर्णिमा जोशी और सह निदेशक संदीप सिंह सोडी ने प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. मुकेश चंद्र पंत, विशांत टम्टा, नितेश यादव और हर्षिता गोस्वामी ने निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल बोरा और विशिष्ट अतिथि वीके सोडी, वीरा देवी, संजू पंत, संजय बिष्ट, मैक्स केयर के डॉ. जतिन, तारा जोशी और बबिता उप्रेती मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आयोजन को सफल बनाने में नरेश मौर्या, देवेंद्र भंडारी, कमलेश कांडपाल, रोहित पड़लिया, दिशा कांडपाल, चित्रा, गरिमा उप्रेती, दिया गैरा, मानसी राणा, कंचन तिवारी, निखिल कुमार और रोहित भट्ट ने सहयोग किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
