रामनगर। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक और इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र तक सड़क की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सड़क पर यातायात व्यवस्था, जल निकासी और सड़क किनारे की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति और मरम्मत कार्यों की जानकारी भी ली।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात को आसान, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रामनगर क्षेत्र की सड़कों को 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और काम तय समयसीमा में पूरा करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों पर गड्ढे या ऐसी कोई स्थिति नहीं होनी चाहिए जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो। संबंधित विभागों को नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए।
दीपक रावत ने कहा कि सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था सीधे आम लोगों से जुड़ी है। इसलिए इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए तय समय पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

