हल्द्वानी- लंबे इंतजार के बाद अब 14 सितंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षायें शुरू होने जा रही है। कोरोना के चलते इस वर्ष परीक्षाओं में काफी देरी हुई है। वही प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षायें कराना विश्वविद्यालय के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। परीक्षाओं के लिए अब तैयारी शुरू की जा चुकी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसरों, कॉलेजों और संस्थानों को कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं करने के संबंध में गाइडलाइन भी जारी कर दी है। परीक्षा में 48 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोतर और वार्षिक पद्धति से आच्छादित स्नातक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोतर स्तर पर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराने जा रहा है। परीक्षा कार्यक्रम छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.kunainital.ac.in/ पर जाकर चेक कर सकते है। कुलसचिव खेमराज भट्ट के अनुसार तीन पालियों में परीक्षाएं कराई जानी हैं।
एक पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज कराया जाएगा। हर परीक्षार्थी के परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। पहले एक परीक्षा कक्ष में 60 छात्रों को बैठाया जाता था। इस बार एक कक्ष में 30 विद्यार्थियों की परीक्षा ही कराई जाएगी। परीक्षाएं 14 अक्तूबर तक होनी हैं।
विश्वविद्यालय की ये है गाइडलाइन
1– प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष में सैनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए।
2– कूड़ेदान को साफ और कवर किया जाना चाहिए।
3– परिसर के स्टाफ और परीक्षार्थियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की जानकारी दी जाए।
4– प्रवेश और निकास द्वार पर भीड़ से बचें।
5– छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क और हाथों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
6– दो छात्रों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी हो।
7– पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
