उत्तराखंड- क्या कभी आपने मूंगे की तरह चमकने वाला सुनहरा सांप देखा है शायद बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी क्योंकि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप पहली बार 1936 में दिखाई दिया था, बेहद विचित्र दिखने वाला यह सांप उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआ तहसील क्षेत्र के खुरियाखत्ता में एक किसान के घर में मिला है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के खुरियाखत्ता क्षेत्र में एक बार फिर दुर्लभ किस्म का लाल मूंगा खुखरी सांप निकलने से हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और वह अपने साथ ले गए पूर्व में भी इस दुर्लभ प्रजाति का सांप 7 अगस्त को भी निकला था जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था खुरिया खत्ता नंबर 10 निवासी कविंद्र सिंह कोरंगा ने वन क्षेत्राधिकारी गौला आर पी जोशी को सूचित किया कि उनके घर की चारदीवारी के अंदर लाल मूंगा खुखरी सांप घुसा हुआ है सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मी वीरेंद्र परिहार ने उक्त लाल मूंगा खुखरी सांप को सुरक्षित पकड़ कर उसको अपने साथ ले गए।
उक्त लाल मूंगा खुखरी सांप इससे पहले कविंद्र कोरंगा के घर में पिछले मां 7 अगस्त को निकला था लेकिन आज पुनः दूसरा सांप मिलने से परिजन परेशान हो गए । गौरतलब है कि यह लाल मूंगा खुखरी सांप पहली बार 1936 में रिपोर्ट हुआ था उसके बाद यह तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में 2014 में दिखाई दिया। यह दो बार उत्तर प्रदेश एक बार आसाम के अलावा यह उत्तराखंड में दूसरी बार रिपोर्ट हुआ है इसको वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट 1972 में अधिसूचित करते हुए इसे दुर्लभ श्रेणी में रखा गया है।
रेड कोरल कुकरी स्नेक (जूलॉजिकल नाम ओलिगोडोन खेरिएन्सिस ) के नाम से जाने जाने वाला उक्त खूबसूरत सांप देखने मे कोरल पत्थर के रंग का होता है तथा यह दीमक की बामी में रहते हैं एवं दीमक एवं दूसरे सांपों के अंडे खाते हैं उपरोक्त कोरल रेड खुकरी दिन में कम एवं रात में अपने शिकार के लिए निकलता है। इसका रंग चमकीला नारंगी है तथा इसके दांत अंदर को मुड़े होते हैं जो नेपाली खुखरी के निशान के रूप में दर्शाते हैं।इस दुर्लभ सांप को वाइल्डलाइफ सर्वे टीम ने कई जगह सर्वे कर इस पर कार्य किया है ।
BREAKING NEWS- नैनीताल के इस गांव में मिट्टी का टीला गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
कहां कहां कब कब देखा गया
पहली बार 1936 में उत्तरप्रदेश के लखीमपुर-खीरी में देखा गया
2014 में खटीमा के सुरई रेंज में किसी वाहन से कुचला मिला।
दशकों बाद 2010 में नेपाल के चितवन नेशनल पार्क में दिखा।
2011 में लाल मूंगा सांप कुकरी असोम में देखने को मिला।
2019 में लाल मूंगा कुकरी सांप यूपी के लखीमपुर देखा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
